यूपी चुनाव: इन बड़े मंत्रियों और नेताओं के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद
5 राज्यों में 7 चरणों में होने वाले चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान आज से शुरू हो गया है और 10 मार्च को परिणाम आएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिये मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान में कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला जनता आज ईवीएम में कैद कर देगी। पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में होने के कारण कई बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे है।
पत्नी का कटा हुआ सिर और चाकू लेकर सड़क पर धूमता रहा शख्स,VIDEO
पहले चरण में योगी सरकार के मंत्रियों समेत कुल 623 उम्मीदवारों के राजनीति भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। पहले चरण में होने वाले मतदान में लगभग 2.20 करोड़ योग्य मतदाता हैं इसमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिला तथा 1448 ट्रांसजेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

2017 के चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और इस बार सपा और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पहले चरण में यूपी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्यों के साथ कई सांसद और पूर्व मंत्री व विधायक के बेटे भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

