मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रूस जल्द करेगा यूक्रेन पर हमला, अमेरिका और भारत पर सबकी निगाहें!

प्रकाशित: Feb 21, 2022 16:52रिपोर्ट: Navtej TV

रूस और यूक्रेन के बीच दिनों—दिन युद्ध का माहौल बनता जा रहा है और इस बार अमेरिका के रक्षा विभाग ने दावा किया है कि युद्ध कभी भी शुरू हो सकता है। युद्ध के खतरे को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस की सरकार से बातचीत का प्रस्ताव भी भेजा है। रूस ने पिछले दिनों दावा किया था कि वह अपनी सेना को पीछे हटा चुका है और अब युद्ध का खतरा नहीं है। लेकिन अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा है कि रूस ने अपनी सेना को युद्ध के लिए आगे बढ़ने का आदेश दिया है।

Raghav Chadha बनेंगे Arvind Kejriwal के दामाद !! पत्नी का Audio viral

इस जानकारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात की आशंका पहले ही जता चुके है कि रूस झूठ बोल रहा है और वह पीछे नहीं हट रहा बल्कि युद्ध की तैयारियों में लगा है। इस समय रूस पूरी ताकत से हमला करने की योजना बना रहा है।

रूसी सैनिकों की मौजूदगी से इस बात का पता चल रहा है कि यूक्रेन की राजधानी पर हमला हो सकता है। रूस ने यूक्रेन की सीमा के तीनों तरफ लगभग 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और हथियारों से तैनाती कर रखी है। रूस ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस में परमाणु हथियारों और पारंपरिक युद्धाभ्यास किया। अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस हमला करने के बहाने तलाश रहा है।


द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। रूस ने युद्ध से मिसाइल और हवाई हमले के साथ् साइबर हमले की तैयारी के साथ जमीनी टुकड़ियां से यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने का प्लान है। इस युद्ध से पहले पूरी दुनिया अमेरिका और भारत की तरफ अपनी निगाहें लगाकर बैठी है क्योंकि मौजूदा समय में इन दोनों देशों के फैसले का असर पूरी दुनिया पर दिखता है।

अमेरिका ने तो पहले भी इस बात का दावा किया था कि अगर युद्ध होता है तो भारत अमेरिका का साथ देगा लेकिन रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार मोदी सरकार बहुत ही तेज है और वह हर फैसला सोच समझकर लेगी। भारत हमेशा से शांति और अंहिसा का मानने वाला है देश है और भारत नहीं चाहेगा कि यह युद्ध हो इसलिए वह दोनों देशों के मध्य शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास करेगा।