मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

शिंदे ने फिर उद्धव ठाकरे को दिया ये बड़ा झटका, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Jul 30, 2022 16:37रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को इस तरह से घूटनों पर ला दिया है कि वह अब अपने ही वजूद को बचाने में जुट गए है। शिंदे ने आर पार की जंग का एलान कर दिया है और इसी वजह से ठाकरे परिवार की परेशानी बड़ी हुई है। ठाकरे परिवार को बड़ा झटका तब लगा जब ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने शिंदे से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया है।

6 साल के मासूम को स्कूल के कमरे में बंद कर चल गए टीचर, VIDEO VIRAL

उद्धव ठाकरे के बड़े भाई बिंदुमाधव के बेटे निहार ने शिंदे के साथ जाने का फैसला करके सबको हैरान कर दिया है। ठाकरे परिवार की बहू स्मिता ठाकरे ने भी एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए शिंदे हर दिन नया संकट पैदा कर रहे हैं।


शिंदे ने तो शिवसेना के चिन्ह पर भी अपना दावा ठोक दिया है। शिंदे को हल्के में लेना ठाकरे की बड़ी भूल थी जो उन्हें अब समझ में आ रही है। विधायकों के साथ एक दर्जन सांसदों ने भी शिंदे को अपना समर्थन दिया है। पहले पार्टी में दरार आई और अब परिवार में दरार आनी शुरू हो गई है अगर ऐसा ही हाल रहा तो ठाकरे परिवार की राजनीति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।निहार ठाकरे के पिता बिंदुमाधव ठाकरे की रोड ऐक्सिडेंट में मौत हो गई थी।