एकनाथ सीमा क्षेत्र से बाहर, 'बागी' विधायकों के साथ गुजरात में जमावड़ा
महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल लाने वाले शिवसेना के सीनियर नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे सीएम ठाकरे की सीमा क्षेत्र से बाहर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि एकनाथ अपने साथ 25 से ज्यादा विधायकों को लेकर गुजरात में डेरा डाल दिया है। महाराष्ट्र MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद ऐसा करना कई सवाल खड़े कर रहा है।
Pepsi के एक ढक्कन की वजह से चली गई थी 5 लोगों की जान !
एकनाथ के साथ महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री और उनके बेटे भी शामिल हैं। शिवसेना के 15 विधायकों के साथ निर्दलीय और छोटी पार्टियों के 10 विधायक भी साथ होने की बात सामने आ रही है। 10 विधान परिषद सीटों के मतदान से क्रॉस वोटिंग हुई थी और जिसके बाद से ही सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

शिवसेना के नेता संजय राउत इसको बड़ी बात नहीं मान रहे हैं और उन्होंने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क हो गया है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा नहीं होगा।





