मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

यूक्रेन में घुसी रूस की सेना, अमेरिका की सेना ने संभाला मोर्चा, युद्ध के हालात बने

प्रकाशित: Feb 23, 2022 16:37रिपोर्ट: Navtej TV

यूक्रेन को लेकर अब अमेरिका और रूस की सेना आमने-सामने हो गयी है और एक तरफ रूसी सेना के ट्रकों के यूक्रेन की तरफ मार्च करना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ राष्ट्रपति बाइडेन ने भी अपनी सेना भेजने का फैसला कर लिया है। रूस ने यूक्रेन के दो राज्यों को स्वतंत्र देश घोषित किया तो पूरी दुनिया ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया लेकिन रूस ने जंग करने का प्रण ले लिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रूस की सेना के सैकड़ों ट्रकों का काफिला यूक्रेन की सीमा की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में सेना भेजने को लेकर अभी किसी प्रकार का आदेश नहीं दिया गया है। हालात को देखते हुए सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया जा सकता है।

रूस ने कहा कि यूक्रेन के साथ विवाद का हल हो सकता है बशर्ते यूक्रेन नाटो में शामिल ना हो। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका NATO Baltic के सहयोगी देशों को बचाने के लिए सेना को भेज रहा है। रूस के खिलाफ अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा दिए है लेकिन इसके बाद भी रूस जंग की तरफ बढ़ रहा है।

​​​​​​​

रूस को पश्चिमी देशों से मिलने वाली सहायता रोकन के साथ यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो सहयोगियों की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। पुतिन अपनी शक्ति से अधिक इलाकों पर कब्जे करने की तैयारी में लगे है। अमेरिका और यूके की तरह जापान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।