मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

ज्ञानवापी पर आएगा बड़ा फैसला, वाराणसी मेें बम निरोधक दस्ता और हजारों जवान तैनात

प्रकाशित: Sep 12, 2022 16:32रिपोर्ट: Navtej TV

आज वाराणसी में श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आने वाले फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फैसले को देखते हुए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तो पूरे शहर में कानून व्यवस्था को अलर्ट पर कर दिया है। जिला जज अजय कृष्ण ने 24 अगस्त को इस मामले में आदेश सुरक्षित रखते हुए 12 सितंबर को फैसला सुनाने का ऐलान किया था।

सैनिटरी पैड में मोबाइल छुपाकर हसीना इस गंदे काम को दे रही थी अंजाम!

अगस्त 2021 में 5 महिलाओं ने श्रृंगार गौरी में पूजन और विग्रहों की सुरक्षा को लेकर याचिका डाली थी। इस पर सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी का सर्वे कराने का आदेश दिया था।


सर्वे के दौरान नंदी के सामने स्थित कुएं में शिवलिंग मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद सेशन कोर्ट ने इसे सील कर दिया था और इस आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को जिला जज को ट्रांसफर कर दिया था और कहा एक उनके अधिकार क्षेत्र में है।