उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू, नतीजे देर रात तक
भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान प्रकिया 10 बजे शुरू हो गई और पीएम मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। मतदान प्रकिया शाम 5 बजे तक चलेगी और कल मतगणना होगी।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है तो विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मैदान में हैं।
वोट गणित की बात करें तो धनखड़ की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि ससंद में संख्या बल बहुत ज्यादा है।भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 90 से ज्यादा सदस्य है और इसी वजह से जीत पक्की मानी जा रही है। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और उससे पहले देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

मतदान प्रकिया में ससंद के सभी सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करते है दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हैं और जीत के लिए 400 सदस्यों की जरूरत है।





