दिल्ली में नक्षत्र अवार्ड से सम्मानित हुए श्रद्धेय विष्णु शांडिल्य जी महाराज
नई दिल्ली : हनुमान आश्रम जयपुर के विष्णु शांडिल्य जी महाराज को दिल्ली में व्योम इंटरनेशनल नक्षत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रेणुका सिंह के द्वारा दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में उनके आध्यात्मिक क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है।

पत्रकारों से बात करते हुए विष्णु शांडिल्य जी महाराज ने बताया कि यह सम्मान पूरे देश की जनता का सम्मान है सनातन राष्ट्र का सम्मान है सनातन भारत का सम्मान है और सदैव में और तमाम हिंदू संगठन के लोग दिन प्रतिदिन राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि 1 दिन हमारा भारत विश्व गुरु ही बनेगा और हिंदू राष्ट्र बनेगा।

कार्यक्रम में नवतेज टीवी मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हुआ और नवतेज टीवी एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी ने इसके लिए vayom international vayom india का आभार जताया। रोहित तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत था देश के कई सम्मानित लोग इसमें शामिल हुए।

