मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

WHO की चेतावनी: कोरोना का नया वैरिएंट होगा खतरनाक, जल्द नहीं मिलेगी राहत

प्रकाशित: Feb 09, 2022 22:04रिपोर्ट: Navtej TV

पिछले दो साल से कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और आने वाले समय में इस वायरस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में दुनिया को एक बड़े वायरस से सामना करना पड़ सकता है। इस वायरस का खतरा अब तक के वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

Hijab विवाद पर मचा धमासान, लड़की को 5 लाख का ईनाम

पुरी दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट आने से इस वायरस का जल्द खात्मा होता नजर नहीं आ रहा है। किसी भी वायरस में समय के साथ बदलाव होता है और उसी वजह से उस पर वैक्सीन का ज्यादा असन नहीं हो पाता है। कोरोना के अब तक अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन को जैसे कई वैरिएंट आ चुके है जो इंसानों के लिए बहुत ही खतरनाक है।

WHO के अनुसार ओमिक्रॉन कोरोना का आखिरी वैरिएंट नहीं है और आने वाले समय में इसके दूसरे वैरिएंटस भी देखने को मिलेंगे। अब कुछ सालों तक इस प्रकार के वायरस से हमें लड़ना होगा। समय के साथ यह वायरस कमजोर होता है लेकिन पूरी तरह से खत्म होने में अभी समय लगेगा।


कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा इतना नहीं रहा जितना पहली और दूसरी लहर में दिखा था। अगर आने वाले दिनों में कोई नया वायरस आता है तो वह दु​निया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।