मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

बंगाल हिंसा: जान बचाने के लिए बीरभूम से पलायन शुरू, जानें हिंसा का पूरा सच

प्रकाशित: Mar 23, 2022 16:44रिपोर्ट: Navtej TV

पश्चिम बंगाल इन दिनों हिंसा की आग में झुलस रहा है और इस वजह से ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है कि लोगों की रक्षा करने में वह फेल हुई है। पिछले दिनों बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या के बाद फैली हिंसा में आठ लोगों को जिंदा जलाने के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। हिंसा के डर से लोग घरों को छोड़कर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं और लोगों के मन में डर है कि कहीं दोबारा ऐसी घटना हुई तो उन्हें भी जिंदा जला दिया जाएगा।

Police की नींद उड़ाने वाली हसीना Lady Don, Social Media पर हैं हजारों दीवाने,VIDEO

बीजेपी ने बीरभूम में हुई इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी ने इस घटना पर एक 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो हिंसा वाले क्षेत्र का दौरा करेगी और जांच रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी।


हत्या के बाद हुई हिंसा में जिंदा जलकर मरे लोगों के लिए गवर्नर जगदीप धनखड़ ने दुख जताया है और कहा है कि राज्य हिंसा की संस्कृति और जंगलराज के हवाले है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। ममता बनर्जी ने राज्यपाल से कहा है कि वह ऐसे बयान ना दें जिससे दूसरे दलों को सरकार को धमकाने के लिए समर्थन मिले।

जिस बाथरूम में नहाती थी पत्नी उसी के नीचे दफ्न थी पति की लाश,VIDEO

अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 को लागू करने की बात कही है। बीरभूम की इस घटना पर वह राष्ट्रपति से मिलकर पूरी जानकारी दुंगा और 355 लगाने का सुझाव दूंगा। बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब हो रही है। बंगाल में इस प्रकार की हिंसा होना बड़ी बात नहीं है लेकिन खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हत्या में टीएमसी के कार्यकता ही शामिल है।