ममता के गढ़ में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी आग के हवाले
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन अब उग्र रूप ले रहा है। हावड़ा में आज प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेटिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की। मार्च में शांति मार्च से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब उग्र रूप ले रहा है।
आसमान में दिखाई दिया रहस्यमयी नजारा, मानों रोशनी की Train गुजर रही हो!
टीएमसी के कथित भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रही है। दो दिन पहले भी भाजपा ने इसी मांग को लेकर एक रैली की थी। इस रैली में दो देसी बम फोड़े गए थे जिसमें 2 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसके बाद भाजपा और टीएमसी के बीच सियासत गरमा गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा ने चेतावनी दी थी कि वह राज्य व्यापी प्रदर्शन करेगी। वहीं हावड़ा में आज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। भाजपा के कार्यकर्ता अब उग्र प्रदर्शन की ओर हैं,

कई जगहों पर पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और फिर पानी की बौछार की। पुलिस निगरानी रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी समेत कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि वह अब लोगों का समर्थन खो चुकी हैं और उन्होंने बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है।

