मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

लड़की की शादी की उम्र को लेकर पीएम मोदी ने लिया बड़ा फैसला

प्रकाशित: Dec 16, 2021 13:04रिपोर्ट: Navtej TV

पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से ही उन्होंने जो काम करने का संकल्प लिया है उसे पूरा करके ही दम लेते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से बेटियों की शादी की उम्र को लेकर जो परेशानी बताई थी और कम उम्र में शादी के कारण कुपोषण जैसी बीमारियों के बारे में बताया था। इसके बाद कह था कि बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल की जाए तो यह अच्छा होगा। पीएम की यह बात जल्द ही कानून बनने जा रहा है सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और जल्द कानून में संशोधन होगा।

हनीमून से लौटने के बाद सलमान ने कैटरीना को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी शुरू

देश के मौजूदा कानून के मुताबिक लड़के की शादी की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 साल तय कर रखी है। सरकार के इस कानून के बाद भी देश में बाल विवाह पर रोक नहीं लग पा रही है। पीएम मोदी ने जब से लड़की की शादी की उम्र 21 साल करने की बात कही थी उसके बाद से टास्क फोर्स ने सभी राज्यों का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि लड़की की मां बनने के सही उम्र 21 साल होनी चाहिए और ऐसा करने से वह अपने परिवार की अच्छे से देखरेख कर सकती है।

बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत लड़का 21 और लडकी 18 से पहले की शादी करे तो वह बाल विवाह माना जाएगा। ऐसा करने पर 2 साल की जेल और एक लाख तक का जुर्माने का प्रावधान है। पीएम मोदी लड़कियों के जन्म से लेकर उनकी शादी तक कई योजनाएं लेकर आए है जो मां—बाप पर बोझ नहीं बन सके। अगर शादी की उम्र 21 होती है तो लड़कियां ज्यादा पढ़ाई कर सकेगी और अपने परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा सकेगी।


बेटियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर करने को लेकर लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर भी की गयी थी। आजादी के पहले और बाद में शादी की उम्र को लेकर अलग-अलग कानून बने है और इसके लिए कई लोगों ने लंबा संघर्ष भी किया है। सारदा एक्ट के बारे में तो सभी लोगों पता है।