हीरक जयंती पर केसरिया रंग में रंग गयी गुलाबी नगरी, हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश
जयपुर की सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर लाखों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। हीरक जयंती समारोह में बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने इसमें भाग लिया। इस समारोह में शामिल हुए लोगों पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों लोग शामिल हुए।
राजस्थान की राजनीति में भी राजपूतों का बहुत ज्यादा दबदबा देखने को मिलता है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों में राजपूत समाज के नेताओं को अच्छा बोलबाल है। राजपूत समाज की कुल आबादी करीब 10% है, लेकिन प्रदेश के लगभग 40 सीटों पर इनका प्रभाव देखने को मिलता है। 2011 में राजपूत जनसंख्या लगभग 40 लाख बतायी गयी थी।
इस मोके पर देशभर के सभी राजपूत मंत्री विधायक मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान मंच पर किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को जगह नहीं दी गयी। मुख्य मंच पर केवल क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोहलसाबसर, क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख लक्ष्मण सिंह और महावीर सिंह सरवड़ी ही विराजमान रहे हैं। इस मौके कई पार्टियों के नेता अपनी पार्टी से हटकर एक जाजम पर बैठे।
इस समारोह के लिए जैसलमेर से 24 कोच की ट्रेन की बुकिंग 30 लाख रुपए जमा करवा के की गयी। इस समारोह में लगभग 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें भाग लिया। बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ से लेकर कांग्रेस धर्मेंद्र राठौड, प्रताप सिंह खाचरियावास, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, घनश्याम तिवाड़ी,कांग्रेस से ज्योति खंडेलवाल, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, आरएसएस के शैलेन्द्र कुमार, विधायक मेवाराम जैन, पब्बाराम विश्नोई, मंत्री सुखराम विश्नोई, सांसद रामचरण बोहरा के साथ कई बड़े नेता शाामिल हुए।





