राम रहीम असली या नकली, क्या है ये नया लोचा!
क्या एक ही इंसान दो जगह मौजूद हो सकता है क्या? कुछ ऐसा ही दावा एक शख्स ने डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में किया. इस दिलचस्प मामले को लेकर सोमवार को अदालत में सुनवाई भी हुई. डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम के असली-नकली वाली याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, यहीं नहीं कोर्ट ने पिटीशन दायर करने वाले डेरा प्रेमियों को फटकार भी लगाई, तो चलिये आपको बताते है क्या है राम रहीम के असली-नकली का खेल।गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार द्वारा एक महीने के लिए पेरोल दी गई है. 2002 में अपने प्रबंधक की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी दोषी ठहराए गया था., बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, वहीं अभी वो पेरोल पर बाहर है, ऐसे चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला के कुछ श्रद्धालुओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

जिसमें शक जताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत में आश्रम में पहुंचा राम रहीम बहुरूपिया है। जिसके हाव-भाव उनके असली गुरू राम रहीम जैसे नहीं हैं। पिटीशन में कहा गया था कि उन्होंने जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख में काफी बदलाव देखे हैं। डेरा प्रमुख का कद एक इंच बढ़ गया है। अंगुलियों की लंबाई और पैरों का साइज भी बढ़ा हुआ है। यहीं नहीं इन श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला कि असली डेरा चीफ को किडनैप करने के बाद नकली को जेल में बिठा दिया गया। इस नकली को अब असली बनाकर डेरे की गद्दी हड़पने की कोशिश की जा रही है। डेरे की गद्दी के लिए असली डेरा प्रमुख को मारा जा चुका है या फिर मार दिया जाएगा। जेल में बंद नकली राम रहीम की जांच होनी चाहिए, जब इन श्रद्धालुओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की तो हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए डेरा प्रेमियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि यह कोई फिल्म नहीं चल रही है। हाईकोर्ट ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए नहीं है।
Release हुआ Alia की Darling का teaser!!
लगता है आपने कोई फिक्शनल मूवी देख ली है। पैरोल पर आया राम रहीम गायब कैसे हो गया?। हाईकोर्ट ने यहां तक कहा कि पिटीशन दाखिल करते वक्त दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।वहीं इस मामले पर डेरे के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि पिटीशन डालने वाले डेरे के फॉलोअर नहीं हैं, डेरे के श्रद्धालु तो गुरूजी पर पूरा भरोसा करते हैं। शरारती तत्वों की तरफ से गहरी साजिश की जा रही है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के नकली होने के आरोप निराधार हैं,





