मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

इन अश्लील कांडों के कारण राजस्थान हुआ शर्मशार, जानें इनकी पूरी कहानी

प्रकाशित: Nov 13, 2021 14:12रिपोर्ट: Navtej TV
स्वीमिंग पूल कांड:

राजस्थान पुलिस में ब्यावर डीएसपी रहे हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के अवैध संबंधों का वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस मामले में सरकार की जबरदस्त फजहित हुई। इन दोनों का स्विमिंग पूल वाला अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को बर्खास्त किया गया और इस मामले में जिन लोगों ने लापरवाही बरती उन पर भी कार्यवाही की बात कही गयी। इस ​वीडियों में दोनों सारी हदें पार कर दी इस वीडियो में महिला कांस्टेबल का बेटा भी नजर आया और उसके सामने जो कृत्त्य किया उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। यह वीडियो गलती से वायरल हुआ था लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि इन दोनों ने मासूस बच्चे के सामने ही अश्लील हरकते करते ​रहे और एक बार भी नहीं सोचा की इस बच्चे पर इसका क्या असर पड़ेगा। इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की गयी लेकिन यह मामला दबा नहीं और जब यह अश्लील वीडियो वायरल हुआ तो सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इन दोनों के बीच 5 साल से अवैध संबंध की बात सामने आई थी।

जज कांड:
हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के अवैध संबंधों का कांड अभी शांत ही हुआ था कि एक जज पर 14 साल के लड़के के साथ यौन शोषण का मामला उजागर हुआ। राजस्थान के भरतपुर में जज जितेंद्र गोलिया और दो अन्य के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोपों के तहत पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। इसके बाद जोधपुर हाई कोर्ट ने जितेंद्र सिंह को ​बिना देर किये हुए निलंबित कर दिया है। इस मामले को भी दबाने के लिए जज ने पुलिस की सहायता ली लेकिन जब परिवा के लोगों ने इस कृत्य के बारे में खुलासा किया तो सब हैरान रह गये। परिवार ने बताया कि आरोपी न्यायधीश और पीड़ित टेनिस खेलने के लिए जाते थे और इसी दौरान वह मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देते ​थे। इस घटना के बाद जज का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पीड़ित और उसके परिवार से माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।


शिक्षक कांड:
झुंझुनूं की बुहाना तहसील के एक सरकारी स्कूल पर सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से स्कूल में रेप की खबर ने तो पूरे राजस्थान को शर्मशार कर दिया। इस घटना में स्कूल में कार्यरत शिक्षिकाओं पर आरोप लगे कि उन्होंने इस घटना में आरोपी शिक्षक का साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने बीना देरी किये स्कूल के हेडमास्टर को गिरफ्तार ​तो किया लेकिन इस माममे में एफआईआर दर्ज करने को लेकर सवाल खड़े हुए।