आईपीएस बिजनेस स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन।
आईपीएस बिजनेस स्कूल में विदाई पार्टी यूफोरिया का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीए के शिक्षकों और छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों को उनकी व्यावसायिक यात्रा के लिए विदाई दी गई, विदाई पार्टी में छात्रों ने अपने कैंपस के दौरान रहने के अनुभव, पढ़ाई, दोस्ती के अनुभव सांझा किए, और कहां कि वो यहां से बहुत सी अच्छी यादों को संजोकर ले जा रहे है, एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आयुषी गुप्ता ने कहा "इस आयोजन के पीछे का विचार इस वर्ष उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को एक हंसमुख विदाई देना था, साथ ही उन्हें यादों को संजोना था।

वहीं आपको बतां दे कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विदाई पार्टी के दौरान छात्रों ने रैंप वॉक, डांस, गायन से समां बांधा, स्कूल के सचिव और निदेशक दीप्ति अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल ने सभी वर्तमान और स्कूल छोड़कर जाने वाले छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी छात्र भारत को एक आर्थिक शक्ति बनाने के लिए काम करेंगे और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में काम करेंगे।
गोद ली हुई बेटी ने मम्मी पापा और भाई को ठिकाने लगाने का बनाया ये प्लान फिर एक रात..
स्कूल से जाने वाले स्टूडेंट को विदाई देते है शिक्षक और वर्तमान में पढ़ने वाले स्टूडेंटस भी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए, इस विदाई पार्टी यूफोरिया में भावुक कर देने वाले क्षण हमेशा इन स्टूडेंटस याद रहेंगे।





