मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

झारखंड में हरियाणा जैसी घटना, महिला पुलिसकर्मी की वाहन से कुचलकर हत्या!

प्रकाशित: Jul 20, 2022 18:47रिपोर्ट: Navtej TV

हरियाणा के बाद अब झारखंड के रांची जिले में वाहन चैकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,घटना मंगलवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। रात 2 बजे संध्या टोपनो को सूचना मिली कि जानवरों से लदा एक पिकअप वैन उनके इलाके से जा रहा है। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। वे एक आल्टो कार की चेकिंग के बाद पिकअप वैन को रुकवा ही रही थीं, तभी वो उन्हें कुचलते हुए तेज रफ्तार से निकल गया।


सध्या टोपनो के साथ थाने के दो और सिपाही भी चेकिंग के दौरान मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस पिकअप वैन का पीछा करने लगी। थोड़ी दूर जाकर पिकअप वैन पलट गई। पुलिस ने उसमें सवार ड्राइवर समेत 2 लोगों को पकड़ा है।

ठेले पर कच्छे-बनियान बेचने वाले की Security में तैनात दो Ak-47 वाले!

उनसे पूछताछ की जा रही है। संध्या टोपनो 2018 बैच की SI थीं। तब से उनकी इसी इलाके में पोस्टिंग थी। संध्या टोपनो का शव राजधानी स्थित रिम्स लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।