मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

मुस्लिम धर्मगुरु 'सूफी बाबा' की गोली मारकर हत्या!

प्रकाशित: Jul 06, 2022 19:57रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम समुदाय के धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि अभी तक मर्डर करने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु की हत्या का मामला सामने आया है.

KISS पर बवाल के बाद ‘राम की पैड़ी’ पर अब बाइक स्टंट, VIDEO VIRAL

इस वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया है. वारदात मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला कस्बे के MIDC इलाके में शाम को हुई, मुस्लिम धर्मगुरु को जख्मी हालत में सरकारी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येवला में 'सूफी बाबा' के नाम से जाना जाता था.

हफ्ते में 4 दिन काम और तीन दिन आराम, Office वालो की होगी मौज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी है. येवला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।