मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के युवाओं को दी नौकरियों की बड़ी सौगात
ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के युवाओं को नौकरी की बड़ी सौगात देते हुए 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती करने के साथ लम्बित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने की घोषणा की है।
स्कूली शिक्षा में 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती और 626 विद्यालय क्रमोन्नत करने का फैसला लिया गया है। 60 हजार पदों में से अध्यापक के 31 हजार, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 9862 पद, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के 295, व्याख्याता के 6000, द्वितीय श्रेणी अध्यापक के 10 हजार, अध्यापक (विशेष शिक्षा) के 1000 पद पर भर्ती जल्द भर्ती होगी।
उपचुनावों में जिस तरह से कांग्रेस को जनादेश मिला है उसकोे ध्यान में रखते सीएम ने बेरोजगारों को नौकरी का तौहफा दिया है क्योंकि बेरोजगार काफी लंबे समय से इन भर्तियों की मांग कर रहा था।





