मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने दिया ये बड़ा बयान, मोदी को कहा...

प्रकाशित: Dec 18, 2021 16:54रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों से पहले कांग्रेस ने राहुल को बड़ा चेहरा बनाने के लिए जयपुर में विशाल रैली का आयोजन किया था। इस रैली में राहुल ने बीजेपी पर हिंदुत्व और कांग्रेस को हिंदू कहकर जमकर हमला बोला था। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि राहुल को फिर से कांग्रेस बड़ा चेहरा बनाकर यूपी चुनावों में उतारेगी और यह बात सही साबित हुई। लोकसभा चुनावों में यूपी की अमेठी सीट से राहुल की हार के बाद उनकी पहली रैली अमेठी से ही शुरू की गयी है।

यूपी चुनावों में राहुल की एंट्री से पहले शाह ने दिया ये बड़ा नारा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पदयात्रा के दौरान अमेठी पहुंचे और यहां भी राहुल ने जयुपर की रैली की तरह फिर से हिंदू और हिंदुत्व का मामला उछाला। इस बाद राहुल गांधी ने अपने को हिंदू बताते हुए सत्याग्रह के रास्ते पर चलना बताया तो मोदी सरकार पर हिंदुत्ववादी कहते हुए सत्ताग्रह बताया। इसके बाद कहा कि जो हिंसा के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है और जो हिंसा फैलाये वे हिन्दुत्ववादी होते है।


राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदू और हिंदुत्ववादी की लड़ाई हो रही है। पीएम मोदी के किसी भी फैसले से किसी को फायदा नहीं मिला और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। लद्दाख में चीन की सेना ने दिल्ली जितनी जमीन भारत से छीन ली है लेकि पीएम इस बात को नहीं मानते। अमेठी आने के कारण पर उन्होंने कहा कि यह मेरा घर है और मैंने यहां से बहुत कुछ सिखा है। लेकिन इस दौरान मीडिया पर भी अनदेखी का आरोप लगाया।