मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पुलिस ने घेरा, एक शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल!

प्रकाशित: Jul 20, 2022 23:12रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कातिलों की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने अमृतसर के अटारी में मुठभेड़ के दौरान जगरूप उर्फ रूपा को मार गिराया है, जगरूप मूसेवाला की हत्या के बाद 52 दिन से वह फरार चल रहा था। अटारी गांव में 6-7 गैंगस्टरों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है, ये गैंगस्टर गांव की पुरानी हवेली में छिपे हैं.

पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर गांव में छिपे हो सकते हैं. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, गैंगस्टर रूपा और उसका साथी मन्नू कुसा वहां छिपे थे, जिन्हें काबू में करने के लिए भारी पुलिस फोर्स ने इलाके को सील कर दिया.

खाने और दवाइयों के बदले Sex करने को मजबूर हुई महिलाएं, ShriLanka के बद से बदतर हालात!

वहां पुलिस और दोनों शूटर्स में मुठभेड़ चल रही है. ये दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग के शॉर्प शूटर हैं. इससे पहले पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। अचानक गोलियों की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ खेतों के पास जमा हो गई है। सूत्रों ने बताया कि पिछले 4 घंटे से शूटर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। जिस तरह से शूटर्स पुलिस का मुकाबला कर रहे हैं उससे साफ है कि दोनों शूटर्स के पास घातक हथियार हो सकते हैं।