मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

यूक्रेन के इस खूबसूरत शहर को हिटलर के बाद पुतिन ने कर दिया तबाह, जानें युद्ध का हाल

प्रकाशित: Mar 03, 2022 16:06रिपोर्ट: Navtej TV

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में कई लोगों के जान गई है तो कई शहरों को भारी नुकसान हुआ है। इस युद्ध का परिणाम अभी तक नहीं निकला है लेकिन इस जंग में यूक्रेन के कई शहर अब खंडर में तबदील होते जा रहे हैं जो हिटलर की यादों को फिर से ताजा कर रहे है। रूस ने ऐलान कर दिया है कि उसने खारकीव पर कब्जा कर लिया है लेकिन 15 लाख की आबादी वाले शहर में अब सिर्फ तबाही ही नजर आ रही है।

ये Film निर्माता करना चाहता था अपनी ही बेटी से शादी, बाप-बेटी अपनी बोल्ड फोटो के लिए हुए थे ट्रोल!

खारकीव शहर में अब लाशों के ढ़ेर लग गए है और चारों तरफ़ तबाही का मंजर, टूटी इमारतें, खंडहर मकान, वीरान बाज़ार, सुनसान सड़कें और अस्पतालों में मौत से लड़ते लोग दिख रहे हैं। इस शहर की किस्मत ही ऐसी है कि लगभग 80 साल बाद यह शहर फिर से खंडर बन गया है। बताया जाता है कि दूसरे विश्वयुद्ध में इस शहर को बहुत नुकसान हुआ था।

दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर की नाज़ी सेना ने सोवियत संघ पर हमला किया था तो खारकीव जो उस वक्त खारकोव के नाम से जाना जाता था। यह शहर सोवियत संघ का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना था और इसी वजह से हिटलर की सेना ने इस पर कब्जा जमा लिया था। हिटलर के कहने पर इस शहर में रहने वाले हज़ारों यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

लेकिन सोवियत संघ ने हिटलर को को खदेड़ कर खारकीव पर फिर से कब्जा तो जमा लिया लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस लड़ाई में कहते हैं कि सबसे ज़्यादा लाशें इसी शहर में बिछी हुई थी। रूस यूक्रेन के सिर्फ़ दो शहरों (खारकीव और कीव) पर सबसे ज़्यादा हमला कर रहा है। इन शहरों पर यूक्रेन की पूरी अर्थव्यव्स्था टीकी हुई है और इसी वजह से इन दो शहरों को निशाना बनाया गया है।


रूस ने जब युद्ध शुरू किया तो उसे लगा कि वह एक या दो दिन खारकीव और कीव पर कब्जा जमा लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और युद्ध लंबा खिंचता चला गया। इसी वजह से रूस ने इन शहरों पर बड़े बम से हमले करने शुरू कर दिए है। रूस परमाणु युद्ध होने की बात भी कह डाली है लेकिन इस युद्ध के कारण फिर से हिटलर की यादे ताजा हो गयी है।