राजस्थान हो या प्रदेश से बाहर का रहने वाला मरीज अभी किसी भी शहर में डॉक्टर को दिखाने के लिए उसे लाइन में नहीं लगना होगा। मरीजों के साथ उनके परिजनों की समस्या को देखते हुए गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को ई-मित्र के जरिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा दी है। राज्य सरकार ने टेली-मेडिसिन सर्विस शुरू करने का फैसला किया है।
Bihar: हत्या के बाद बिना कपड़ों के नाले में दफना दिया बच्ची का शव
ये सुविधा जल्द ही प्रदेश के सभी ई-मित्र केन्द्रों पर मिलनी शुरू हो जाएगी और इसके बाद आपके पास फोन आएगा की आपको कब और कितने बजे आना है। गांवों से लोग शहर से जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर समेत बड़े शहरों में डॉक्टर को दिखाने आते हैं। ऐसे में कई बार अपॉइंटमेंट नहीं मिलने के कारण बिना डॉक्टर को दिखाए ही वापस चले जाते हैं।
सरकार ने इसमें प्रदेश के 5 हजार सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर्स को शामिल किया है। इस लिस्ट में डॉ. संदीप निजावन, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. प्रकाश केसवानी, डॉ. संजीव रॉय, डॉ. लीना व्यास जैसे कई बड़े डॉक्टर इसमें शामिल है। इसमें अपॉइंटमेंट लेने वाले लोगों को 250 रुपए फीस देनी होगी जो सरकार ने तय की है। 250 रूपए में डॉक्टर की फीस के अलावा ई-मित्र संचालक का शुल्क और सर्विस प्रोवाइडर का शुल्क भी सम्मिलित है। इसके जरिए मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा।
ई-मित्र पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद नाम-पता, फोन नंबर और बीमारी की जानकारी देनी होगी।
आपके पास कॉल आएगा और आपको पूरी बात बतानी होगी।
