Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना का खतरा: 24 घंटे में 200 लोगों ने गंवाई जान, चौथी लहर शुरू!

रेसिपी
कोरोना का खतरा: 24 घंटे में 200 लोगों ने गंवाई जान, चौथी लहर शुरू!

दुनिया के साथ भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए है और इस वजह से कोरोना की चौथी लहर आने का खतरा बढ़ गया है। अगर बात करें देश में पिछले 24 घंटे में मिले नए केस की तो ये आंकड़ा 2 हजार के पार चला गया है और मरने वालों की संख्या 200 से ज्यादा हो गयी है।

देश में एक्टिव केस 11 हजार के पार हो गए हैं तो रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है। भारत में 4 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 5 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवाई है। भारत सरकार ने कुछ राज्यों को चेतावनी जारी करते हुए कह दिया है कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो उनको ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। देश में वैक्सीनेशन लगाने का काम चल रहा है और कई लोगों को बुस्टर डोज तक लगा दी गयी है। 

Owaisi की Party का नेता बनेगा Hindu, समाजवादियों को बताया गुंडा,VIDEO

चीन में भी कोरोना के मामले इतने बढ़ गए है कि वहां लॉकडाउन तक लगाना पड़ा है। चीन के शंघाई शहर में कोरोना के नए वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शंघाई में लॉकडाउन है और ऐसे में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी जारी कर दी है।


चीन के वुहान से 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद में कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप लेकर भारी तबाही मचाई थी। लेकिन दुनिया के सभी देशों ने अपने यहां वायरस को लगभग नियंत्रित कर लिया है। लेकिन एक बार कोरोना की चौथी लहर ने अपनी दस्तक दे दी है।