गोवा में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी
गोवा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है और 40 सीटों के रुझान आए हैं और कांग्रेस को 20 सीटों पर बढ़त मिली है तो बीजेपी 16 सीटों पर आगे है गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है
यूपी में बीजेपी और सपा में कड़ी टक्कर
उत्तर प्रदेश के रुझानों में बीजेपी 150 के पार पहुंच गयी है और समाजवादी पार्टी भी शतक की तरफ बढ़ रही है। बसपा को दो सीटों पर बढ़त मिली है तो कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है।
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए है और शुरूआती रूझान में एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते नहीं दिख रहे है। आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी है शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती होगी जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। एग्जिट पोल में यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की वापसी का अनुमान है तो पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है।
