आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने रोमाचंक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर तीसरी जीत हासिल कर ली है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में एक समय तो लगा गुजरात मैच हार रही है लेकिन अंतिम गेंद शेष रहते हुए तेवतिया ने विजय चौका लगाकर टीम को शाानदार जीत दिला दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने गुजरात को 154 रनों का टारगेट दिया था, इसके जवाब में गुजरात ने चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने शानदार अर्धशतिकय पारी खेलकर टीम को आसानी से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। गत चैम्पियन गुजरात की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह अब अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। दो विकेट लेने वाले मोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया।
Pilot को ठंडा Injection लगाया गया है- सांसद जौनापुरिया
गुजरात की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत दी ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने धमाकेदार अंदाज में पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में ही 50 रन जोड़ दिए। साहा ने 19 गेंदों पर 30 रन बना डाले तो शुभमन गिल ने 67 रनों की पारी में 49 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके व एक छक्का निकला।
