कोरोना अभी खत्म ही हुआ था और लोगों को मास्क से आजादी मिली थी लेकिन उनकी यह आजादी ज्यादा समय तक नहीं रह पाई। क्योंकि देश में एक नया वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और इसी वजह से इसका खतरा तेजी से बढ़ा है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मास्क के इस्तेमाल करने के आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना के बाद एक बार फिर से अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। चिकित्सा विभाग के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेज़ी से लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे बचाव को लेकर मास्क के इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।
खुद जाने, कैसी सेहत है आपकी Kidney की
डॉक्टर के अनुसार बुखार 5 दिन तक लंबी खांसी 2 हफ्तों तक, नाक बहना, कमजोरी आना इसके सामान्य लक्षण है। लेकिन जो लोग पहले से बीमार है उन पर इसका खतरा ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना होगा। अगर आप इसकी चपेट आ चुके है तो खुद को आइसोलेट करें और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास करें।
