Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाकर इस खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास

खेल जगत
IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाकर इस खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास

IPL 2022 सीजन के 14 मैच में फैन्स को भरपूर रोमांच देखने को मिला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने  कोलकाता नाइट राइडर्स को 162 रन का टारगेट दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और मैच हारने की तरफ बढ़ने लगी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि आज का दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस कुछ बड़ा करने वाले है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO

पैट कमिंस ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 बॉल खेलकर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में कमिंस अब केएल राहुल के रिकॉर्ड के बराबर आ गए है।


16वें ओवर में पैट कमिंस ने 4 छक्के जमाते हुए 35 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 56 रनों की इस पारी में कमिंस ने केवल 15 गेंद का सामना करते हुए 6 छक्के और 4 चौके जड़े है। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 रन की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा कुछ कमाला नहीं दिखा सके।

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

1. केएल राहुल- 14 बॉल
2. पैट कमिंस- 14 बॉल
3. यूसुफ पठान- 15 बॉल