राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर पधारे उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री माननीय रघुराज सिंह जी, भाजपा विधायक नरपत सिंह,अखिल भारतीय संत समिति जयपुर संभाग अध्यक्ष श्री श्री 108 विष्णुदास जी महराज के कर कमलों द्वारा बाबा लाल दास जी की बगीची में नवतेज फ़ाउंडेशन द्वारा 7 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने जा रहे राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान 2022 का पोस्टर विमोचन किया।
इस कार्यक्रम में नवतेज फाउंडेशन प्रदेश के उन होनहारों का सम्मान करेगा जिन्होंने शिक्षा और खेल जगत में अपनी प्रतिभा से अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इसमें कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी को खोया था और उसके बाद भी संघर्ष करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाया है उन्हें नवतेज फ़ाउंडेशन सम्मानित करेगा।
