हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है लेकिन जन्माष्टमी का त्योहार लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 को देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आप अपने घर में ऐसी चीजे रखें जो आपकी किस्मत को बदल दे और भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे।
जानलेवा गुस्सा युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, देखें Video
भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय यंत्र बांसुरी है जिसको सुनकर हर कोई उन पर मोहित हो जाता है। इसलिए आपको घर में बांस की बांसुरी जरूर रखनी चाहिए।
मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है और इसके घर में होने से किसी प्रकार की बांध नहीं होती है। ग्रह क्लेशऔर कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। कृष्ण के मुकुट पर मोर पंख हमेशा लगा होता है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को माखन का भोग लगाना चाहिए और ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
इस दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन में भी हरियाली छा जाती है। गाय कृष्ण भगवान का प्रिय पशु है और गाय की सेवा करना बहुत अच्छा माना जाता है।
